राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ता द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम :डागा
राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने मनाया स्थापना दिवस
बैतूल। राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा संगठन का 21वां स्थापना दिवस उदय मैरिज लॉन सदर बैतूल में बैतूल विधायक निलय डागा, समाजसेवी तरूण कालभोर, ललित राठौर के आतिथ्य में और प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गौमाता, भारत माता और भगवान श्री राम के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया जिसके बाद जिला प्रवक्ता अखिलेश वाघमारे ने संगठन के प्रतिवेदन का वाचन किया।  इस मौके पर निलय डागा ने कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ता विगत दिनों रक्तदान के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहें हैं। श्री डागा ने कहा कि युवा इसी तरह समाजसेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में भी सक्रियता से अपना योगदान दें। समाजसेवी तरूण कालभोर ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू सेना जिले में नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में गौसेवा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। ललित राठौर ने कहा कि संगठन द्वारा हिन्दू एकता और हिन्दू उत्थान के लिए किए गए कार्य सराहनीय हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय का जन्मदिवस भी मनाया गया। मंच संचालन जिला प्रवक्ता अखिलेश वाघमारे ने व आभार जिला संयोजक पवन मालवीय ने व्यक्त किया। जिला सहसंयोजक बंटी सरियाम, राजा चौहान, नितेश मस्की, जिला अखाड़ा प्रमुख कमलेश खडिय़ा, तहसील अध्यक्ष रूपराव भटकरे, संतोष यादव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog