पति की स्मृति में स्कूली बच्चों को पाठ्य व खेल सामग्री की वितरित
बैतूल। स्व.रामभाऊ जैन की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा जैन और उनके परिवार द्वारा प्राथमिक माध्यमिक शाला विनोबा वार्ड बैतूल में स्कूली बच्चों को पाठ्य और खेलकूद सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा ने बताया कि जैन परिवार रामभाऊ जैन की प्रत्येक पुण्यतिथि पर स्कूल के बच्चों को आवश्यकताअनुसार सामग्री वितरित करते रहें हैं। इनके इस कार्य की सभी वार्डवासियों ने सराहना की है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा, पार्षद पिंटु महाले, हाजी शेख असलम, बबलु मालवीय, चुन्नीलाल साहू, रमेश राठौर, पृथ्वीलाल पंवार, अमित जैन, सूर्या द्विवेदी, भरत साहू सहित शाला स्टॉफ मौजूद थे।

Comments
Post a Comment