आठनेर के बच्चों के मॉडल को दिल्ली में मिली सराहना
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) स्थापना दिवस संपन्न
बैतूल। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर दिल्ली कैंट के मानेकशां सेंटर में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के साथ ही स्कूली शिक्षा को विभिन्न अभिनव प्रयोगों द्वारा सुदृढ़ कर रहे 37 विभिन्न प्रदर्शकों द्वारा अध्यापक की शिक्षा यात्रा-स्वदेश से विदेश तक की थीम पर अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार और प्रदर्शनी मानव संशाधन विकास मंत्री एवं सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इसी सेमिनार में पंडित द्वारिकादास महाविद्यालय आठनेर से कॉलेज संचालक आनंद राठौर के मार्गदर्शन में और श्रीमती ऋतु चौबे के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक अनूज सोनी, रीना ठाकुर, श्रुतिका बनाईत के सहयोग से बीएससी, बीएड, के 16 छात्राएं और 3 छात्र के दल ने हिस्सा लिया। इस मौके पर श्रीमती ऋतु चौबे ने बताया कि बीएससी-बीएड (इंट्रिगे्रटे्रड कोर्स) के छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित टिचिंग एड का प्रदर्शनी में डेमो दिया गया। जिसमें बच्चों के द्वारा बनाए गए विंड एनेर्जी, प्लांट्स सेल, एनिमल सेल, लंग्स सेल और वॉटर हार्वेस्टिंग मॉडल को बहुत सराहना मिली। साथ ही बच्चों ने एनसीटी के चेयरमैन डॉ.सतबीर बेदी से विषय संबंधी प्रश्नों पर चर्चा की। सेमीनार के बाद बच्चों को दिल्ली का शैक्षणिक टूर करवाया गया। दल के लौटने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ.अनिता मिश्रा, डॉ.अजय चौबे, आईपी सोलंकी, आईजी बोडख़े, डॉ.रंजीत राठौर, चरणलाल निरापुरे सहित कॉलेज प्रबंधन ने बधाई प्रेषित की है। 

Comments

Popular posts from this blog