आजादी की सांस के पीछे बहुत से बलिदान
लायन क्लब ने फहराया तिरंगा
बैतूल। लायन क्लब बैतूल सिटी के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर गढ़ाघाट बैतूल में क्लब अध्यक्ष ला.ब्रज मोहन भट्ट द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर ला.ब्रजमोहन भट्ट ने कहा कि आज हम जो आजादी की सांस ले रहें हैं उसके पीछे बहुत से बलिदान है। आज युवाओं को बलिदानों और शहीदों का स्मरण करते हुए भारत को पुन: विश्व गुरू बनाने के लिए संकल्पित होना चाहिए। इस अवसर पर ला.केआर देशमुख, ला.पीएस बग्गा, ला.अनिल गोठी, एमजेएपफ ला.एचएस रघुवंशी, राजीव भार्गव, ला.विवेक पटेल, ला.कश्मीरीलाल बतरा, ला. राहुल पटेल, ला.केके वर्मा, ला.एमपी आथनकर, ला.शोभा भट्ट, ला.नीलम दुबे, ट्रस्टी अमृतलाल सोनी, शाला प्राचार्य शीला वराठे सहित शाला स्टॉफ मौजूद था।

Comments
Post a Comment