धूमधाम से मनेगी बलराम जयंती, गांव-गांव दे रहे आमंत्रण
हारोड़े के अध्यक्ष बनने पर किए पौधे भेंट
प्रभातपट्टन। आगामी 21 अगस्त को हलछठ पर्व पर बलराम जयंती महोत्सव के रूप में मनाए जाने को लेकर किराड़ समाज के पदाधिकारी गांव-गांव घूमकर लोगों को आमंत्रित कर रहें हैं। इस संबंध में अखिल भारतीय किराड़ महासभा की प्रभातपट्टन ब्लाक के काजली गांव में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष दयाल पटेल हारोड़े व मनोहर लिल्लोरे ने कहा कि हमारा समाज कृषि प्रधान समाज है, और हमारे समाज का बड़ा हिस्सा कृषि पर ही अपनी आजिविका चलाता है इसलिए हलधरधारी भगवान बलराम हमारे आराध्य हैं। श्री लिल्लोरे ने बलराम जयंती को धूमधाम से मनाने का आव्हान किया। बैठक के दौरान प्रभातपट्टन ब्लाक के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोहर नरवरे व चंद्रदीप बनखेड़े के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से परसराम हारोड़े को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति पर समाजिक बंधुओं ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाकर फूलमाला से नहीं बल्कि पौधें भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर तुलसीदास पटेल व मदनलाल डढ़ोरे द्वारा ग्रामीणों के द्वारा स्वयं के व्यय पर किए गए पौधारोपण को सराहनीय बताया। इस मौके पर मगन पटेल, सेवाराम हारोड़े, गोलू प्रसाद डढोरे, दीपक नरवरे, सुंदर बनखेड़े, मदनलाल डढोरे, तुलसीदास पटेल, दशरथ चौरे, रमेश हारोड़े, शिवराम बनखेड़े, सुकु डढोरे, जगदीश चौरे, चिंध्या डढोरे, कमलेश चौरे, दखन डढोरे, डॉ.कैलाश छपाटे, मोहित बनखेड़े सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment