इस परंपरागत त्यौहार को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी
साहू समाज ने धूमधाम से मनाया भुजलिया पर्व


बैतूल। साहू समाज समिति सदर बैतूल द्वारा प्रतिवर्षानूसार इस वर्ष भी धूमधाम से पूरे उत्साह के साथ बाजे-गाजे के साथ भुजरिया पर्व मनाया और माचना नदी के घाट पर भुजलिया का विसर्जन किया। इस मौके पर अध्यक्ष रामनाथ साहू, प्रसार मंत्री सूर्यकांत साहू ने बताया कि भुजलिया पर्व अच्छी बारिश, फसल एवं सुख समृद्धि की कामना के लिए रक्षाबंधन के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस दिन जल स्त्रोंतों में गेंहू के पौधों का विसर्जन किया जाता है। बुजुर्गो के मुताबिक ये भुजरिया नई फसल का प्रतीक है। रक्षा
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्रकला साहू ने बताया कि हमारी युवा पीढ़ी हमारे परंपरागत त्यौहारों को भूलती जा रही है जिन्हें बनाए रखना हमारा दायित्व है और हमारा प्रयास है कि यह विरासत आगे भी जारी रहे। इस अवसर पर सचिव रवीन्द्र गुदवारे, संयोजक सुखदेव साहू, कोषाध्यक्ष बुधराव साहू, हरिराम साहू, उपाध्यक्ष मूलचंद साहू, संरक्षक मारोति चौधरी, रामचरण डोहरे, गणेश पल्लेवार, गोविंद साहू, राजेन्द्र साहू, महेन्द्र साहू, बबलु साहू, मनोहर साहू, हनुमंत साहू, हरकलाल साहू, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष संगीता साहू, शीला साहू, राधा साहू, आदि मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog