बारिश में भीगते गरीब बच्चों को बांटे कपड़े
हरिनाम कीर्तन के साथ कराया हास्य प्रयोग
बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ के त
त्वावधान में बडोरा की अनाज मंडी के समीप अस्थाई रूप से कैम्प लगाया और गरीब लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें हरिनाम कीर्तन करवाकर बच्चों को गरम वस्त्र वितरित किये गए। इस संबंध में युवा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि बडोरा क्षेत्र में गरीबों के छोटे-छोटे बच्चें बिना वस्त्रों के बारिश में भीगकर ठिठुर रहे थे जिन्हें साधकों द्वारा सर्वप्रथम हरिनाम संकीर्तन के साथ हास्य प्रयोग करवाकर जैसे ही गरम वस्त्र पहनाये गए उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। श्री मदान ने कहा कि बच्चों में भगवान का वास होता है और उनकी देखरेख करना हमार कत्र्तव्य है। वस्त्र वितरण की सेवा में साधक अनूप मालवी,दर्पण कमलेश बिहारिया,प्रीति शैलेन्द्र बिहारिया का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर युवा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मदान के साथ भूपेंद्र सिसोदिया,अजय देवकते,सुरेंद्र कुंभारे, नीलेश पंडाग्रे आदि बड़ी संख्या में साधक मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog