श्रीकृष्ण संगीतमय कीर्तिन का हुआ समापन
बैतूल। कृष्ण मंदिर बैतूल बाजार में शुक्रवार को स्व.वामन लक्ष्मण चौबे के शिष्य कीर्तिनकार अनिल चौबे द्वारा कृष्ण जन्म पर आधारित संगीतमय कीर्तिन की प्रस्तुति दी। उनके साथ संगत में हारमोनियम पर विजय वामन चौबे, तबले पर संदीप वामन चौबे रहे। आयोजक कमल वर्मा ने बताया कि चौबे बंधुओं द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष इस मंदिर में यह संगीतमय कीर्तिन किया जाता है। श्रद्धालुओं ने भजन का भरपूर आनंद उठाया। 

Comments

Popular posts from this blog