बच्चों ने पौधारोपण व चित्रकारी कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बैतूल। आरडी पब्लिक स्कूल के सामाजिक गतिविधि अभियान अंतर्गत चलाए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम के तहत स्कूल की निदेशक ऋतु खंडेवाल के मार्गदर्शन में कक्षा 8वी और कक्षा 9वीं के लगभग तीन सौ बच्चों की टीम खेडला व साकादेही पहुंचकर रिमझिम बारिश का आनंद लेते हुए
तीन सौ पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही युवा चित्रकार व कला शिक्षक श्रेणिक जैन व उनकी टीम के साथ बच्चों ने शाला की दीवार पर मनमोहक चित्रकारी की। इस मौके पर श्रेणिक जैन ने बताया कि बच्चों द्वारा चित्रकारी के माध्यम से बताया कि वातावरण को हराभरा व साफसुथरा रखने से कितने लाभ हैं। श्री जैन ने बताया कि अब तक पर्यावरण और जल संरक्षण विषय को लेकर अनेकों शालाओं की दीवार पर पेंटिंग की जा चुकी है जिसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति लोगों का जागरूक करना है। बच्चों ने तो इस नवाचार का लुत्फ उठाया ही साथ ही ग्रामीणों ने भी बच्चों के प्रयासों की सरहाना की। 

Comments

Popular posts from this blog