पर्यावरण और शिक्षा दोनो जरूरी
पेंटिंग के माध्यम से बताया
बैतूल। स्वच्छ पर्यावरण के संग-स्कूल चले हम विषय को लेकर बालाजी पब्लिक हॉयर सेकेन्ड्री स्कूल प्राचार्य महेश पंवार के निर्देशन में बच्चों ने युवा चित्रकार व कला गुरू श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में दीवार पर आकर्षक पेंटिक बनाई। यह पेंटिंग बच्चों को स्कूल जाने का संदेश तो देती ही है साथ ही स्वच्छ व आकर्षक वातावरण के महत्व को दर्शाती है। इस संबंध में श्रेणिक जैन ने बताया कि बच्चों के निवेदन पर प्राचार्य महेश पंवार ने अपने विद्यालय की बड़ी दीवार देकर उन्हें अपनी प्रतिभा के साथ सामाजिक गतिविधि दिखाने का मंच प्रदान किया जिसपर बच्चों ने अपनी प्रतिभा उकेरी। पेंटिंग वैशाली मालवीय, ज्योति राठौर, अंजली वाघमारे, उर्वशी सोनी, रोशनी परिहार, पूजा पंवार, रेणूका, रोशनी प्रजापति, मानसी झाड़े ने की जिसकी प्रशंसा शाला प्रबंधन ने की है। 

Comments

Popular posts from this blog