मिला नहीं वेतन कैसे मनाए रक्षाबंधन
समग्र शिक्षक संघ ने जताया आक्रोश
बैतूल। समग्र शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री नारायण सिंह नगदे ने बताया कि नियमित शिक्षक एवं अध्यापक संवर्ग का वेतन प्रत्येक माह की पहली तारीख को उनके बैंक खाते में डालने के शासन के निर्देश हैं। श्री नगदे ने बताया कि आज दिनांक तक बैतूल विकासखंड के शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विभाग के नियमित शिक्षक एवं अध्यापक संवर्ग का वेतन बैंक खाते में नहीं डाला है। संघ के कोषाध्यक्ष बेनीप्रसाद सुरजाये ने बताया कि बैतूल शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते वेतन नहीं होने के कारण राखी जैसा पर्व शिक्षक हर्षोउल्लास से नहीं मना पाएंगे। श्री सुरजाये ने बताया कि इससे पूर्व भी संघ ने ज्ञापन के माध्यम से पहली तारीख को वेतन की मांग की थी परन्तु विभाग ने राखी जैसे पर्व को नजरअंदाज किया जिसका नतीजा है कि शिक्षकों की राखी जैसा त्यौहार बेरंग हो गया है। उन्होने कहा कि मंहगाई के इस दौर में शिक्षक राखी का पर्व धूमधाम से मनाने से वङ्क्षचत हो गए हैं।

Comments
Post a Comment