वृक्ष गंगा अभियान,

गायत्री परिवार ने 120 पौधों का किया रोपण



बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार बैतूल के तत्वावधान में जिले में निरंतर चल रहे वृक्ष गंगा एवं किसान जागरूकता अभियान के तहत ग्राम जुआड़ी विकासखंड घोड़ाडोंगरी में शासकीय हायर सेकेण्डरी विद्यालय परिसर में 50 अनेक प्रजातियों के फलदार पौधों का रोपण किया गया और छात्र-छात्राओं को एवं  कृषक सुभाष महतो के खेत पर आम, अमरूद,जामुन, के 50 पौधो का रोपण एवं वितरण किया गया। गायत्री परिवार के ब्लॉक समन्वयक सुनील वर्मा के खेत पर 12 पौधो का रोपण गायत्री परिवार के हिरेंद्र शर्मा की माताजी स्व.शांता देवी शर्मा की स्मृति में किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ बैतूल के ट्रस्टी रोशनलाल पटेय्या ने शाला के बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है की अपने जीवन में प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना योगदान अवश्य दे। ब्लॉक पर्यावन प्रभारी मधु वर्मा ने कहा कि खेतो की मेढ़ पर किसान फलदार पौधे लगाकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हे। इस अवसर पर शाला परिवार शिक्षक एनके मालवी, रीता दुबे, प्राचार्य प्रदीप बाखला, संजय व्यास जिला समन्वय समिति के सचिव रविशंकर पारखे, ब्लॉक सचिव मधु यादव, ब्लॉक समन्वयक सुनील वर्मा, सुभाष महतो, युवा प्रकोष्ठ बैतूल के मनीष धोटे,ब्लॉक युवा समन्वयक आशीष पटैया, पप्पू वर्मा, मधु वर्मा, अनिल साहू, रोशनलाल पट्टैया जेके सिग्गा, रमेश पवार,राकेश शाक्य, जालंधर शाक्य, कविता नागले, शोभा महतो, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog