मेरा बैतूल आने का बहुत मन है: विश्व विख्यात संत स्वामी रामभद्राचार्य

राष्ट्रीय हिन्दू सेना पर सदैव मेरा आर्शीवाद



बैतूल। छिंदवाड़ा के चौरई में विश्व विख्यात संत स्वामी रामभद्राचार्य राम कथा का वाचन कर रहें हैं। राष्ट्रीय हिन्दू का प्रतिनिधि मंडल द्वारा रामभद्राचार्य से भेंट कर उनका आर्शीवाद लिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह परमार, राष्ट्रीय अमित सिंह राजपूत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवराज कुशवाह, जिला अध्यक्ष यमन साहू की उपस्थिति में स्वामी रामभद्राचार्य को राम दरबार भी भेंट किया गया। इस मौके पर स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं सनातन धर्म का कार्य कर रहा हूं। राष्ट्रीय हिन्दू सेना जो धर्म रक्षा के लिए कार्य कर रही वह सराहीय है। मेरा राष्ट्रीय हिन्दू पर हमेशा आर्शीवार रहेगा। स्वामी रामभद्राचार्य ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय बैतूल आने की विनीती कहा कि मेरा बैतूल आने का बहुत मन है, बैतूल आने का सौभाग्य मिला तो मैं दक्षिणा भी नहीं लुंगा। आज के समय को लेकर स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि धर्म को राजनीतिक मंच नहीं बनाना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक पवन मालवीय, प्रांत सहसचिव बंटी सरियाम, प्रांत संगठन शुभम इंगले, विभाग युवा अध्यक्ष मनीष मालवीय, युवा जिला अध्यक्ष अनुज राठौर, जिला प्रभारी सुकेन्द्र राठौर, नगर अध्यक्ष सनी साहू, गोलू उघड़े, नगर उपाध्यक्ष पवन नानकर, प्रखंड अध्यक्ष स्वप्निल पंवार, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख राजा कुंभारे, खेड़ी नगर अध्यक्ष नवल प्रजापति, प्रखंड मंत्री संजय दाबड़े, प्रखंड महासचिव रोहित भलावी, नगर मंत्री मौसम मालवीय, राहुल सांडे, रोहित दीवान मौजूद थे


Comments

Popular posts from this blog