दुर्गा चौक के राजा के दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु


बैतूल। हनुमान नगर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा गणेश जी आकर्षक प्रतिमा प्रतिवर्षानुसार दुर्गा चौक, गर्ग कॉलोनी में विराजित की गई। जबलपुर के कलाकारों द्वारा बनाई गई इस प्रतिमा के समक्ष रोजाना गणेश जी की आरती के साथ साथ भारत माता की आरती की जा रही है। इस पंडाल में आकर्षक झांकी एवं चौक पर साज सज्जा की गई है। जिसे देखने के लिए जिले से दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे है। समिति के मूकेश कीरोंदे ने बताया कि कल गुरूवार भण्डारा एवं 29 को भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। समिति में अश्विनी ठाकुर, राहुल नानकर, मूकेश मंडल, विक्की सावरकर, यशराज पाल, रोशु नानकर, बंटी मिश्रा, शिवा गुप्ता, रितेश मण्डल, मोंटी मण्डल, विशाल हलदर, मेघराज पाल, तुषार धोटे, प्रितेश मालवी, संदीप गुप्ता, श्रेयांस ठाकुर, सारंग सिंह चौहान, कन्हैया किरोदे , कैलाश नानकर ने सभी से दर्शन लाभ लेने का आग्रह किया है।

Comments

Popular posts from this blog