जरूरतमंदों की भूख मिटाकर मनाते है अपना जन्मदिवस
बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति एवं युवा सेवा संघ बैतूल के कार्यकर्ताओं द्वारा हर वर्ष जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र आदि वितरित कर जन्मदिवस मनाया जाता है। समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि उन्होंने भी 14 मई को अपना जन्मदिवस इसी तरह से मनाया था अब समिति के हर कार्यकर्ता का जन्मदिवस ऐसे ही सेवाकार्य करते हुए मनाया जाएगा जिससे जरूरतमंदों की भोजन के अलावा अन्य दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की भी पूर्ति हो सके। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को युवा सेवा संघ के सक्रिय कार्यकर्ता अनूप मालवी का जन्मदिवस भी बडोरा के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी जरूरतमंद मजदूरों को भोजन प्रसादी व फल वितरित कर मनाया गया। श्री मालवी द्वारा इस तरह जरूरतमंदों की सेवा करके अपना जन्मदिवस मनाए जाने पर समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी, विशाल सोनारे, रविकांत आर्य, मोहनलाल मालवी, अंकित मालवी, कमलेश बिहारिया, प्रवीण माने, मनीष मालवी, विशाल मंडाले,राहुल राठौर,जितेंद्र मलिक, अजय देवकते, माणिक देशमुख, प्रकाश मदान, मोहन मदान सहित समस्त साधकों, इष्ट मित्रों व परिजनों ने सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।

Comments
Post a Comment