लॉकडाउन की छूट पर पुन: विचार करे प्रशासन
भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

बैतूल। भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा कोरोना वायरस के चलते जिले में दी गई लॉकडान की छूट पर पुन: विचार करने बाबत् ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संगठन के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े व जिला उपाध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते बैतूल जिले में इससे प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में आम जनता में भय का मौहोल है और प्रदत्त छूट के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। जिला कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कापसे व जिला संगठन मंत्री योगेश इंग्ले ने बताया कि ऐसे ही लगातार मरीज बढ़ते रहे तो स्थिति नियंत्रण के बाहर हो जाएगी। जिला महासचिव आकाश कापसे व जिला प्रभारी जितेन्द्र गोले ने कहा कि लॉकडाउन में दी जाने वाली छूट पर पुन: विचार करते हुए लॉकडाउन को कड़ाई से पालन करवाया जाए जिससे जिले में मरीजों की संख्या में बढोत्तरी ना हो। संगठन की ओर से सभी जिले वासियों को ईद की बधाई भी दी गई। 

Comments

Popular posts from this blog