जरूरतमंदों को भोजन व फल वितरित कर मनाया जन्मदिवस
बैतूल। परहित सरिस धरम नही भाई,पर पीड़ा सम नही अघमाई। श्री रामचरित मानस की इस चौपाई को चरितार्थ करते हुए श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ बैतूल द्वारा समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान के जन्मदिवस पर गुरुवार को मानस नगर व बडोरा के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंदों को भोजन प्रसादी व फल वितरित किए। इस मौके पर श्री मदान ने कहा कि यूं तो दुनियाँ में सभी अपना जन्मदिवस हर्सोल्लास से मनाते है परन्तु परहित की भावना से जरूरतमंदों की सेवा करते हुए जन्मदिवस मनाने का महत्व और आनंद ही अलग है। जरूरतमंदों की भोजन, वस्त्र आदि से सेवा करके आत्मिक संतोष की जो अनुभूति होती है वह जन्मदिवस में व्यर्थ व्यय करके मनाने में नही होती है, सेवाकार्य करते हुए ही अपना जन्मदिवस मनाया जाना चाहिये। श्री मदान को जरूरतमंदो ने खूब स्नेह करते हुए शुभ आशीष व शुभकामनाएं दी। श्री मदान को अनूप मालवी, प्रवीण माने, राहुल मिश्रा, अजय देवकते, रविकांत आर्य सहित अन्य कई साधक ने बधाई दी।

Comments
Post a Comment