मजदूरों को भोजन पैकेट, फल, ओआरएस, सत्तु किए वितरित
तपती धूप में सेवा कार्य का लगातार 7वां दिन


बैतूल। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और आरपीडीएस राष्ट्रीय धम्म संगोष्ठी (भारत) बौद्ध समाज बैतूल तत्वावधान में एनएच 347 मार्ग पर से गुजरने वाले मजदूरों को भोजन पैकेट, फल, ककड़ी, ओआरएस, सत्तु, महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड, चप्पल, जूतों का वितरण। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलिंद बौद्ध व पूर्व पार्षद संजय मानेकर ने बताया कि विगत 6 दिनों से पैरालिगल वॉलेंटियर्स, आरपीडीएस के सदस्य निरंतर मजदूरों को भोजन, जल, मास्क, चप्पलें आदि की व्यवस्था कर रहें हैं और यह कार्य लॉकडाउन तक लगातार जारी रहेगा। पूनम गौड़ व जसवंती चौकीकर ने बताया कि संगठन के सदस्य पूरे समर्पण भाव से कोरोना फाईटर की तरह सावधानी बरते हुए 40 डिग्री तापमान में सेवाकार्य में लगे हुए हैं। इस सेवा कार्य का जिला न्यायाधीश अमर नाथ केशवानी, मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मनोज कुमार मंडलोई, विधिक सहायक अधिकारी मिथिलेश डेहरिया, राजेश शेषकर, संजय उइके ने निरीक्षण किया और सेवा कार्य की प्रशंसा की और सहयोग का आश्वासन दिया। इस सेवा कार्य में  स्वाती सोनी, निशा महाले, माखन बनकर, रतन कंगाड़ी, दिनेश पाटील, प्रकाश उबनारे, अनूप जैसवाल, संजु सोनी, काशीनाथ वाघमारे, अजाबराव नागले, गीता नागले, निर्मला मानेकर का सराहनीय योगदान रहा है।

Comments

Popular posts from this blog