नाला सफाई के नाम पर नपा कर रही खानापूर्ति

स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप


बैतूल। बारिश के पहले शहर का डे्रनेज सिस्टम सुधारने नगर पालिका परिषद बैतूल ने सफाई का काम शुरू किया है। बारिश में नलों में बाढ़ नहीं आ जाए इसीलिए 5 किमी के अंतर्गत पोकलेन चलाकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह मोती वार्ड में झाडिय़ों और मलबा निकाला जा रहा है। चक्कर रोड इंडियन पब्लिक स्कूल के पीछे वाले नाले की सफाई के बाद असंतुष्ट दिख रहे रहवासियों ने बताया कि नगर पालिका इस अभियान के तहत खानापूर्ति कर रही है नालों की गहन सफाई नहीं कर रही है। रहवासी अनिल झाम ने कलेक्टर बैतूल और सीएमओ बैतूल को ज्ञापन सौपंते हुए बताया कि यह नाला आधा किमी लंबा है परन्तु सफाई लगभग 100 मीटर तक खानापूर्ति की जा रही है। उन्होने बताया कि वर्षाकाल में गंदगी, बदबु के साथ सांप निकलते रहते हैं। स्थानीय रहवासियों ने मांग की है कि नाले की संपूर्ण सफाई की जाए।

Comments

Popular posts from this blog