भगवान बुद्ध के मेडिटेशन को पूरी दुनिया ने अपनाया
ग्राम जावरा में मनाई बुद्ध जयंती
बैतूल। ग्राम पंचायत जावरा में जातिगत बंधनो से ऊपर उठकर सभी समुदायों के त्योहारों एवं विशेष दिवसों को सहर्ष मनाया जाता है। कुछ पारंपरिक सोच के अनुसार त्यौहारो को समुदाय के आधार पर वर्गीकृत कर दिया गया है। लेकिन ग्राम जावरा में पिछले कुछ सालों से त्योहारों एवं विशेष दिवसों को सभी समुदाय के गणमान्यों द्वारा मिलकर हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसी तारतम्य मे इस पूर्णिमा पर ग्राम जावरा में पूर्व जनपद सदस्य सुखदेव सराटकर, गिरिधर सराटकर, जनपद सदस्य पंकज वंजारे, अध्यक्ष कुनबी समाज पुनाजी कापसे, होमदेव धोटे एवं अन्य गणमान्यों के आतिथ्य में भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एमआर तायड़े द्वारा किया गया। अतिथि उद्बोधन में पंकज वंजारें, पुनाजी कापसे, इंद्रदेव कोसे उपसरपंच एवं होमदेव धोटे द्वारा भगवान बुद्ध की विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के मेडिटेशन को आज पूरी दुनिया अपना रही है जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। आरसी गायकवाड़ पूर्व उद्यान अधिकारी द्वारा भगवान बुद्ध के जीवन को विस्तार से समझाया। बुद्ध जयंती कार्यक्रम पंजाबराव उइके, मधुकर वंजारे, सुखदेव तायड़े, अजाबराव लोखंडे, संतोष द्वन्डे शिक्षक, रवि मोहड़े, प्रमोद गायकवाड़ शिक्षक, रितेश तायड़े शिक्षक, अशोक द्वन्डे, राजेश तायड़े, भूपेंद्र लोखंडे, कृष्णा कोसे, निर्मल तायड़े, अलकेश तायड़े, देवीदास दवन्डे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Comments
Post a Comment