सस्ते लोन के प्रलोभन से होने वाली ठगी से बचें

आर्थिक जागरूकता शिविर संपन्न



बैतूल। आज के समय सोशल मीडिया के माध्यम से सस्ते लोन का प्रलोभन देकर लोगों के साथ ठगी की जा रही है। ऐसे ही आर्थिक, स्वास्थ्य और गृह लोन को लेकर लोगों में जागरूकता के उद्देश्य से कोठी बाजार बस स्टैंड में कल्याणकारी जनसेवा समिति जिसमें एलआईसी एचएफएल, एलआईसी, स्टार हेल्थ कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस मौके पर एलआईसी के विकास अधिकारी विशाल शर्मा ने बताया कि एलआईसी ही जीवन सुरक्षा के साथ निश्चित रिटर्न देता है। एलआईसी हाउसिंग के नितिन शुक्ला ने बताया कि कुछ लोग पम्पलेट छपवाकर कम दस्तावेज में कम दर पर तुरंत गृह लोन का लालच देते हैं इससे सतर्क रहना चाहिए। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस कम फीस के साथ कम ब्याज की दरों पर आसानी से हाउसिंग फाइनेंस उपलब्ध करवाता है। स्टार हेल्थ के सीनियर एग्जीक्यूटिव विनय मंडाले ने बताया कि गलत जीवन शैली के कारण आजकल कई बीमारियां सुनने में आ रही है और इलाज में मध्यम वर्गीय परिवार की माली हालत खराब होते देखी जा सकती हैद्ध। ऐसे में पॉलिसी की हेल्थ सुविधा से अस्पताल के खर्चों से मुक्ति मिलती है। राम शक्ति कॉरपोरेशन फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट के राहुल मिश्रा ने बताया कि जीवन में सही तरीके धन प्रबंधन की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर कल्याणकारी जन सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक मिश्रा, उपाध्यक्ष आशिक भाई, रमाशंकर शुक्ला , सचिव डॉक्टर राजेंद्र ठाकुर, ऋषभ सोनी, मनीष पांडे, खुश्याल राने, विक्की खडिय़ा आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog