मुख्यमंत्री की पहल पर्यावरणहित में 

महिला दिवस पर ब्युरो ने किया पौधारोपण


बैतूल। नेशनल हुमन राइट्स एंटी क्राईम एडं एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा सोमवार महिला दिवस के अवसर पर महालक्ष्मी सभागृह माचना नगर में सदस्यों ने पौधारोपण महाअभियान के तहत फलदार एवं फूलदार पौधे लगाकर वायुदूत एप पर अपलोड किए साथ ही इन पौधों के संरक्षण की शपथ भी ली। इस अवसर पर ब्युरो की राष्ट्रीय उप सचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह पहल पर्यावरण हित में है। उन्होने कहा कि अभी हम ग्लोबल वार्मिंग से गुजर रहें हैं और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण और उनका संरक्षण बहुत आवश्यक है। श्रीमती खंडेलवाल ने सभी से अपने जीवन में कम से कम 5-5 पौधे लगाने का आग्रह किया। इस अवसर पर पदमा साहू, साक्षी सतीजा, ममता अहाके, रेखा गुजरे, चारू वर्मा, दीपमाला खातरकर, रेखा पारखी, ललिता विश्वकर्मा, रेवती साहू आदि मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog