साहू समाज समिति सदर ने शोभा यात्रा का किया भव्य स्वागत



बैतूल। गेंदा चौक से हजारों रामभक्तों ने डीजे की धुन पर, अखाड़े, लेाक नृत्य, मनमोहक झांकियों और लोकनृत्य के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा से पूर्व खप्पर आरती की गई जिसमें शहर के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी तारतम्य में साहू समाज समिति सदर द्वारा पद्मशेष नागदेव मंदिर सदर में शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें समाज की महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी की। इस मौके पर अध्यक्ष रामनाथ साहू और प्रचार मंत्री सूर्यकांत साहू ने बताया कि यह स्वागत समारोह प्रथम बार पद्मशेष नागदेव मंदिर में आयोजित किया गया जिसकी परंपरा अब भविष्य में आगे निरंतर जारी रहेगी।  इस अवसर पर समिति के सचिव रविन्द्र गुदवारे, संयोजक सुखदेव साहू, हरिराम साहू, बुधराव साहू, गोविंद प्रसाद साहू, सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु मौजूद थे। 


Comments

Popular posts from this blog