नाली का पानी आवरफ्लो होकर सडक़ों पर बह रहा

मुख्य मार्ग पर हालत खस्ता, बीमारियां बड़ रहीं


बैतूल। गंज मस्जिद से बाबू चौक तक सडक़ किनारे नाली आवर फ्लो हो रहीं हैं जिससे पानी सडक़ों पर बह रहा है और बदबु के साथ बीमारियों को न्यौता दे रहा है। गौरतलब है कि वर्तमान में वायरल किस कदर फैला हुआ है और नगर पालिका प्रशासन उदासीन नजर आ रहा है। स्थानीय रहवासी मनसुख भाई शाह ने बताया कि नाली की सफाई समय पर नहीं होती है और गंदगी का अंबार लगा रहता है। विदित भार्गव ने बताया कि यहां पर सब्जी बाजार भी लगता है और नाली का पानी बहने से बीमारियों का खतरा और बड़ जाता है। देवेन्द्र परिहार ने कहा कि यह शहर की मुख्य सडक़ है इसका यह हाल है तो फिर दूसरी जगह का तो सोचा भी नहीं जा सकता है। इरफान भाई ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारियों को कई बार दूरभाष पर संपर्क किया गया परन्तु वह हमेशा टाल देते हैं। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में मरीजों की लम्बी लाईनें लग रहीं हैं ऐसे में नगर पालिका परिषद बैतूल को चाहिए की वह तत्काल प्रभावी कदम उठाए जिससे गंदगी जनित बीमरियों पर लगाम लगाई जा सके।

Comments

Popular posts from this blog