देवेन्द्र लांगड़े जिला अध्यक्ष बने
बैतूल। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद की बैठक विगत दिनों दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय संयोजक पीएल पूनिया के आदेशानुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अशोक मसकोले की सहमति से, केन्द्रीय इस्तपात मंत्री व संरक्षक फग्गनसिंह कुलस्ते की अनुशंसा पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश मसकोले द्वारा देवेन्द्र लांगड़े को बैतूल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, किशोर सिंह परिहार,नवनीत मालवीय, हेमंत पगारिया, हेमंत वागद्रे, जिला अध्यक्ष मप्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति कमल नागले, राजपूत समाज के सौरभ सिंह ठाकुर, जितेन्द्र शर्मा, छन्नु बेले, अरूण गोठी, राहुल क्षत्रपाल, महेश धोटेकर, राजकुमार नागले, राजेश गावंडे, पंकज साह,ू आशीष देशमुख, रविन्द्र खंडारे, रविन्द्र लोखंडे, दीपक कसारे, कृष्णा वानखेड़े, प्रकाश वानखेड़े, डॉ.रमेश काकोडिय़ा सहित ईष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।

Comments
Post a Comment