दीपावली से पूर्व जरूरतमंदों को कम्बल, मिठाई व सत्साहित्य वितरित किया
श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा की गई सेवा से जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी
बैतूल। देश भर में दीपावली का पर्व सभी हर्षोल्लास से अपने परिजनों के साथ तो मनाते है किंतु समाज सेवा में अग्रणी जिले की संस्था श्री योग वेदांत सेवा समिति, बैतूल के साधक संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से प्रतिवर्ष दीपावली पर आदिवासी क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच जाकर उन्हें कम्बल, मिठाई, वस्त्र, दीपक, तेल, बाती व सत्साहित्य के साथ दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं वितरित करके ही दीपावली मनाते है। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि दीपावली जैसे हर्षोल्लास के पर्व पर कोई भी जरूरतमंद मायूस न हो सभी के चेहरे खुशी से खिले रहें इस बात को ध्यान रखते हुए समिति द्वारा पूज्य बापूजी की प्रेरणा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिले के ग्राम बोदल पठार में सैंकड़ो जरूरतमंदों व बुजुर्गों को कम्बल, मिठाई आदि के साथ दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं वितरित की गई सर्वप्रथम महिला उत्थान मंडल की अध्यक्ष सुनीता अनेराव द्वारा उन्हें ओमकार गुंजन व हास्य प्रयोग के बाद प्रार्थना करवाई गई। राजेश मदान द्वारा दीपावली पर्व का महत्व बताकर इसे हर्षोल्लास से मनाने व धर्मान्तरण से बचने की बात कही साथ ही व्यसनमुक्ति का संकल्प कराकर जरूरतमंदों को कम्बल, मिठाई, तेल, दीपक, बाती के साथ सत्साहित्य व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की गई। दीपावली पूर्व राहत सामग्री पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर समिति के आरआर अनेराव, सुरेंद्र कुंभारे, एलबी गायकवाड़, प्रभाशंकर वर्मा,अजय देवकते,अनूप मालवीय, अलकेश सूर्यवंशी, टीसी पाल, सतीश पाल, रूपा विश्वकर्मा, अनिता मानकर, हिताक्षी विश्वकर्मा,यश्विनी विश्वकर्मा, ग्राम पंच नब्बू , कल्लू सहित सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंद व ग्रामीणजन मौजूद थे।
Comments
Post a Comment