खुशियां बांटने से बढ़ती है

                                               ब्युरो ने लगाया खुशियों का मेला


बैतूल। खुशियां बांटने से बढ़ती है यही थीम को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एनएचआरएसीएसीबी) द्वारा पंजाबी धर्मशाला गंज में खुशियों का मेला आयोजित किया। मेला ब्युरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं ब्यूरो की राष्ट्रीय महिला उपसचिव मीना खंडेवाल के नेतृत्व में खुशियों का मेला का आयोजन हुआ। ब्युरो के सदस्यों ने दीपावली पर स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखते हुए साफ सफाई करवाने का भी निर्णय लिया है।  खुशियों के मेले में ब्युरो के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों को मात्र 10 रूपए में जरूरत का सामान जैसे कपड़े, बर्तन, क्रॉकरी आदि वितरित की। यह धनराशि इसलिए ली गई की इन लोगों के आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचे तथा वो जरूरत का सामान ही ले जाएं। यह सामग्री स्वैच्छिक दान द्वारा प्राप्त की गई थी। इस मौके पर मीना खंडेलवाल ने कहा कि एनएचआरएसीएसीबी का उद्देश्य है कि गरीबों के घर में भी दीपावली में खुशियों के दिए जलें जिसके लिए ब्यूरो के सदस्य ज़रूरतमंद लोगों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर ब्यूरो की सक्रिय सदस्य हेमा सिंह चौहान, पदमा शाहू, ममता डहाके व साक्षी सतीजा आदि उपस्थित थी। 


Comments

Popular posts from this blog