बच्चों ने स्वयं बनाकर किया रावण दहन
बैतूल। प्रायमरी स्कूल के पास गणेश वार्ड में मोहल्लों के बच्चों ने रावण का पुतला बनाकर उत्साह के साथ दहन किया। इस मौके पर श्रीमती अर्चना आम्बेकर व प्रीति दुबे ने बताया कि यह रावण दहन स्टेडियम में रावण दहन के पश्चात ही होता है। श्रीमती अपराजिता भार्गव, दिपाली शर्मा व प्रिया भार्गव ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को हमारे धर्म का ज्ञान होता है और वे उत्साह से त्यौहारों में हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीरंग आम्बेकर, प्रथा दुबे, अगस्तय भार्गव, कर्णिक शर्मा, त्रिजल शर्मा, कस्तुरी मिसर,अयांश भार्गव वैभवी मिसर का सराहनीय योगदान रहा।
Comments
Post a Comment