मालवीय अध्यक्ष चिकाने सचिव बने
मप्र शिक्षक संघ मुलताई के चुनाव संपन्न
मुलताई। मप्र शिक्षक संघ मुलताई तहसील के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। चुनाव संयोजक अशोक बोरखड़े के मार्गदर्शन में निर्वाचन अधिकारी केएल चौधरी एवं पर्यवेक्षक सुनील कुमार कवडक़र संपन्न कराए गए। जिसमें तहसील अध्यक्ष बीआर मालवीय, फुस्या पंवार उपाध्यक्ष, सचिव बल्लू चिकाने, सहसचिव अशोक बोडख़े, तहसील कोषाध्यक्ष सहदेव सातपुते, जय प्रकाश परिहार श्रीमती सुनीता नागले, देव राव अड़लक संतोष शिवहरे कार्यकारिणी सदस्य व मनोनीत सदस्य के रूप में अजय गांवड़े दिनेश अवस्थी निर्वाचित हुए। इनके मनोनयन पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी है।
Comments
Post a Comment