‘समूदाय को नेतृत्व करने दो’
एड्स जागरूकता पर कार्यक्रम संपन्न
बैतूल। योर्स सोशल सोसायटी लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना बैतूल द्वारा मप्र राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम 2023 की थीम ‘समूदाय को नेतृत्व करने दो’ के अंतर्गत एचआईवी, एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए समुदाय को नेतृत्व करने दे के सन्दर्भ में उच्च जोखिम समूह समुदाय एवं योर्स सोशल सोसायटी लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन में जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत में रेड रिबिन एचआईवी स्क्रीनिंग का आयोजन किया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत उईके एवं जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आनंद मालवीय के मार्गदर्शन में और रेलवे स्टेशन प्रबंधक अशोक कटारे एवं स्टेशन मास्टर वीरेंद्र पालीवाल एवं रेल्वे पुलिस जीआरपी थाने के कर्मचारियो की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एचआईवी एड्स की जानकारी के साथ यौन रोगों टीबी की बीमारी के विषय मे एवं 1097 टोल फ्री नम्बर के बारे में बताया गया। इस जागरूकता अभियान में सामुदायिक सदस्यों ने पोस्टरों, पैम्प्लेट्स, फ्लेक्स के माध्यम से और रेल्वे स्टेशन में ऑडियो के माध्यम से एवं मिड मीडिया एक्टिविटी के माध्यम से एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया गया। सामुदायिक सदस्यों ने एवं स्टाफ ने रेल यात्रियों, ऑटो, बस, ई रिक्शा चालक व पैदल यात्रियों को रेड रिबिन लगाकर एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उच्च जोखिम समुदाय ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया। आज के कार्यक्रम में आईसीटीसी परामर्शदाता अनिता लोखंडे डीएसआरसी परामर्शदाता शिल्पी कश्यप, आर्ट परामर्श दाता दिनेश भवरकर एवं लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना से कार्यक्रम प्रबंधक निर्देश मदरेले, स्टेटिक डॉ.छाया लोखंडे, परामर्शदाता वर्षा खातरकर, एम एंड ई विन्रम पिपले, ओआरडब्ल्यु भाग्यश्री तालमपुरिया, छाया प्रजापति, अभिषेक सोनी, भाग्यश्री नामदेव, पियर, उच्च जोखिम समुदाय एवं स्टाफ की मौजूदगी रही।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment