हफ्तें में एक बार फास्टिंग जरूर करें:डॉ.काशिफ

विख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ ने सेमीनार में दी सलाह


बैतूल। गेंहू की जगह मोटा अनाज चुने क्योंकि गेंहू में ग्लुटिन की बहुत अधिक मात्रा होती है जो शुगर और ह्रदय रोग का कारण बनता है। गेंहूं के स्थान पर ज्वार, बाजारा, मक्का आदि को चुने। लेटेस्ट रिसर्च से यह प्रमाणित हो चुका है। यह बात गंज मस्जिद में आयोजित ह्रदय रोग से कैसे दूर रहें विषय पर सेमीनार के दौरान विख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ क्रिसेंट अस्पताल नागपुर के डॉ.काशिफ सैय्यद ने कही। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में युवा भी ह्रदय घात का शिकार हो रहें हैं। जिसके पीछे का सबसे बड़ा कारण अनियमित दिनचर्या है। डॉ.काशिफ ने कहा कि खान-पान और मन: स्थिति और नींद सहित अन्य कारणों को संतुलित करने की जरूरत है। उन्होने रेड मीट से बचने की सलाह दी और हफ्ते में एक दिन फास्टिंग करो। सन् 2016 में फास्टिंग विषय पर शोध करने वाले जापान के वैज्ञानिक योशिनोरी ओसुमी को नोबल पुरूस्कार मिला था। डॉ.काशिफ ने कहा कि यह जीवन बहुत अनमोल है इसका ख्याल हमको ही रखना होगा। उन्होने बताया कि स्वस्थ जीवन का बेहद सिम्पल राज है कि तनाव से दूर रहें, भरपूर नींद लें, व्यायाम करें और सुपाच्य खाना खाएं। इस अवसर पर मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 


Comments

Popular posts from this blog