विश्व एड्स जागरूकता पखवाड़ा संपन्न

अनेक प्रतियोगिताएं हुई संपन्न



बैतूल। लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना बैतूल के द्वारा विश्व एड्स जागरूकता पखवाड़ा (लैट्स कम्युनिटि लीड) अंतर्गत जेएच कॉलेज एड्स जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ.रविकांत उइके के मार्गदर्शन में और जिला नोडल अधिकारी एड्स डॉ.आनंद मालवीय के निर्देशन में आयोजित किया गया था। जिसमें रेड रिबन, राष्ट्रीय सेवा योजना, एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.विजेता चौबे राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जीपी साहू, डॉ.शीतल खरे,डॉ.राजा धुर्वे, एआरटी काउंसलर दिनेश भवंरकर, आईसीटीएसी अनिता लोखंडे मौजूद थे। कार्यक्रम प्रबंधक निर्देश मदरेले ने बताया एचआईवी एड्स के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि एचआईवी वायरस क्या होता है। उन्होने बताया कि यह कैसे मानव शरीर में प्रवेश करता है इससे कैसे बचा जा सकता है विस्तार पूर्वक समझाया। साथ ही ने छात्रों को यूनिवर्सल प्रिकॉशंस और 1097 टोल फ्री के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात एड्स विषय को लेकर रंगोली, पोस्टर, नाटक मंचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओ ने बड़ चढक़र हिस्सा लिया। इसके पश्चात टॉक ओंन एड्स प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी हुआ जिसमे प्रतिभागियों ने प्रश्नों का जवाब देकर पुरस्कार प्राप्त किए। लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना से कार्यक्रम प्रबंधक निर्देश मदरेले, स्ट्रेटिक डॉ.छाया लोखंडे, काउंसलर वर्षा खातरकर, ओआरडब्ल्यु छाया प्रजापति, भाग्यश्री तालमपुरिया, भाग्यश्री नामदेव, अभिषेक सोनी मुख्य रूप से उपस्थित थे। टीआई परियोजना प्रबंधक निर्देश मदरेले ने अंत में आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog