गणित से डरो नहीं खेल-खेल में सीखो
मानसरोवर द स्कूल में गणित मेला संपन्न
बैतूल। विश्व विख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर मानसरोवर द स्कूल में गणित मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में गणित विषय को खेल खेल में कैसे सीखें यह मॉडल्स, गेम्स, गणित पार्क, नृत्य एवं गायन के माध्यम से मेले में आए सभी लोगों को स्कूल के बच्चों द्वारा समझाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ कान्तु दीक्षित द्वारा दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता एवं छात्र छात्राओं के अंदर छुपी प्रतिभा को बाहर लाने के विषय में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया ,उन्होंने कहा कि गणित रटने का नहीं समझने का विषय है,लगातार अभ्यास से ही बच्चे गणित में निपुण हो सकते हैं। उन्होने कहा कि मेले में प्रस्तुत आकृतियों और गणित पार्क से शिक्षक शिक्षण अधिगम को प्रभावी बनाने के लिए प्रयोग किया गया। जिससे शिक्षार्थियों को कक्षा शिक्षण और सीखने के बाद के परिणामों को प्राप्त करने में भी मदद करता है। गणितीय ज्यामिती आकृतियों को सरल तरीके से कक्षा का आनंदमय वातावरण का निर्माण कर सीखा जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक निलय डागा ने कहा कि यह गणित को सरल तरीके से समझने के लिए अच्छा कान्सेप्ट है। मेले का उद्देश्य गणित की कठिन अवधारणाओं को सरल तरीके से सीखने की प्रक्रिया पर जोर देना था जिसमें संस्था का उद्देश्य सफल हुआ। प्रेमशंकर मालवीय और संजय शुक्ला ने कहा कि इससे बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति में वृद्धि तो होती ही है साथ ही इससे कक्षा का वातावरण और खेल खेल में सीखने का आनंदमय वातावरण तैयार कर सीखा जा सकता है। छात्रों में गणित की कठिन संक्रियाओं व ज्यामिती आकृतियों को सीखा जा सकता है। गणितीय शिक्षण के लिए ऐसे मेले आवश्यक होने के साथ साथ गुणवत्तायुक्त शिक्षा बड़ाने में सराहनीय कार्य करता है। मुख्य अतिथियों द्वारा स्कूल के बच्चों द्वारा प्रारंभ किये गए सहायतार्थ गतिविधि एमटीएस गिविंग हैंड्स का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में रमेश मिश्रा, रमेश बोरखेड़े, दिलीप दाँगे, डॉ.अरुण जयसिंहपुरे, अरुण चौधरी, बृज पाण्डे, अरुण सिंह सहित स्कूल के छात्र, अभिभावक, स्कूल स्टाफ़ एवं सैकड़ो लोगों ने मेले का आनंद लिया। आभार स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती पुष्पलता साबले द्वारा व्यक्त किया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment