पूर्व गणतंत्र परेड शिविर के लिए अंजली चयनित


बैतूल। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के जेएच कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छाया और रासेयो स्वयंसेविका अंजली नागोरे का चयन हुआ है। जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे ने बताया कि अंजली के साथ बीयू की 6 छात्राओं का भी चयन हुआ है। जो पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2023 में सहभागिता करने वाले संजय उइके ने बताया कि चयनित स्वयंसेवक बैतूल जिले की कला संस्कृति, पारम्परिक लोकनृत्य एवं लोकगीतों के साथ शिविर में हिस्सा लेंगे। शिविर में पूरे देश से 200 स्वयंसेविका हिस्सा लेंगे। इन स्वयंसेविका में से 8 का चयन 26 जनवरी नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए होगा। 

इन्होने दी बधाई

अंजली नागोरे की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ.राकेश तिवारी, राहुल सिंह परिहार, डॉ.गोपाल प्रसाद साहू, डॉ.शीतल खरे, वरिष्ठ स्वयंसेवक इबरार कुरैशी, प्रवीण परिहार, दिपाली पांडे, संजय उइके, सतीष सलामे, ललित तायवाड़े, नवीन नागले, बालकिशोर अमरूते, दुर्गेश कुमरे, योगेश्वर पहाड़े, कन्हैया अमरूते, हिमांशु पाटिल, अक्षम मालवी, पूनम मालवी, कोमल देशमुख, सुरभि जैन, रिया खातरकर, आंचल मोहबे, किरण कोडले, कुणाल केकतपुरे, आयुष घिड़ोडे सहित कॉलेज स्टॉफ, एनएसएस स्वयंसेवक, ईष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है। 


Comments

Popular posts from this blog