सेना में रहते हुए देश की सेवा करना गर्व का क्षण:रिटायर्ड मेजर

बच्चों को देश सेवा में जाने हेतु जानकारी दी


बैतूल। बच्चों के भविष्य और देश भक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य को लेकर सरस्वती विद्या मन्दिर कालापाठा में कक्षा 10वीं के बाद एनडीए से भारतीय सेना में पायलट, इंजीनियर, अफसर कैसे बन सकते हैं इसकी जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य वक्ता रिटायर्ड मेजर एआर कटरे जिन्होंने इण्डियन आर्मी उल्लेखनीय है कि श्री कटरे ने सेना में अपनी 32 वर्ष सेवा दी है जिसमें 10 वर्ष ईएमसी सेन्टर भोपाल में सेवा प्रदान की व 1999 के कारगिल युद्ध में भी सम्मिलित रहे। बच्चों को देश सेवा में जाने के लिए प्रेरित करते हुए अपने उद्बोधन में श्री कटरे ने कहा कि सेना में रहते हुए देश की सेवा करना गर्व का क्षण होता है। उन्होने कहा कि नेशनल डिफेंस एकेडमी साल में दो बार परीक्षा कराती है यह परीक्षा अप्रेल व सितम्बर में आयोजित होती है इस परीक्षा हेतु सोलह वर्ष छ: माह से उन्नीस वर्ष छ: माह तक की उम्र वाले बच्चे सम्मिलित हो सकते हैं। भौतिक, रसायन, गणित विषय का ज्ञान रखने वाले के हष्ट-पुष्ट, स्वस्थ नौजवान बच्चे जनरल एबिलिटी टेस्ट में उत्तीर्ण होकर देश सेवा हेतु अधिकारी बन सकते हैं। मेजर द्वारा 9 नवम्बर को शाम 5:30 बजे सूर्यवंशी ढोलेवार कुन्बी समाज मंगल भवन बडोरा चौक में एक सेमिनार रखा गया है और अधिक जानकारी के लए बच्चे अपने माता-पिता के साथ जाकर अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 


Comments

Popular posts from this blog