धूमधाम से मनाई जाएगी भैरव जयंती
बैतूल। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान परशुराम चौक सागौन बाबा दरबार में श्री सागौन बाबा दरबार निराला समिति द्वारा भगवान श्री बटुकनाथ काल भैरव जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस संबंध में समिति के सदस्य अनिल कुबड़े ने बताया कि 5 दिसम्बर मंगलवार को भगवान श्री बटुकनाथ काल भैरव जयंती के उपलक्ष्य में श्री बटुकनाथ काल भैरव का अभिषेक, हवन-पूजन और श्रृंगार, उत्सव आयोजित होगा, जिसमें दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रसादी वितरण और भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा। श्री कुबड़े ने भी से उपस्थित होने व श्री बटुक काल भैरव बाबा जी का मंदिर निर्माण कार्य जो कि अभी निमार्णाधीन है उसमें सहयोग का अनुरोध किया है।

Comments
Post a Comment