दुर्गा चौक पर महामाई की हुई स्थापना

20 को निकलेगी भव्य शिव बारात



बैतूल। नवरात्र आते ही जिले में अनकों स्थानों पर मां दुर्गा की स्थापना की जा रही है। विगत 43 वे वर्षों से लगातार श्री गणेश रामायण मण्डल द्वारा दुर्गा चौक गर्ग कॉलोनी में  महामाई स्थापना जाती रही है। इस वर्ष भी मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई है। आयोजन समिति के भैयालाल नानकर ने बताया कि मां दुर्गा जी के नाम से ही गर्ग कॉलोनी के चौक का नाम दुर्गा चौक के नाम से पहचाना जाता है। इन नवरात्र में प्रतिदिन अनेक कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हवन-पूजन, भंडारा आदि निरंतर शरद पूर्णिमा तक किए जाते है। नवरात्र के छठवें दिन 20 अक्टूबर को प्रतिवर्षानुसार भव्य शिव बारात निकालकर दुर्गा चौक संपन्न कराई जाएगी। रामलु दुपल्ली ने बताया कि बैतुल जिले के श्रद्धालु दुर्गा चौक पर माता जी के दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाभ लेने दूर-दूर से श्रद्धालु आते है। श्री गणेश रामायण मण्डल के सदस्य अशोक मिश्रा ने सभी से दर्शन लाभ लेने का आग्रह किया है। 


Comments

Popular posts from this blog