डॉ.अशोक साबले के चौक का सौंदर्यीकरण किया जाए
क्षत्रिय लोन्होरी कुन्बी समाज महिला संगठन ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल। क्षत्रिय लोन्होरी कुन्बी समाज महिला संगठन के तत्वावधान में स्व.डॉ.अशोक साबले चौक का सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर सीएमओ नगर पालिका परिषद और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संगठन की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रेखा बारस्कर ने बताया कि पूर्व विधायक और मंत्री स्व.अशोक साबले के नाम से स्थापित भगतसिंह वार्ड स्थित डॉ.अशोक साबले चौक का सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई है कि क्षत्रीय लोन्हारी कुन्बी समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चौक की यथा उचित रूपरेखा तैयार कर शीघ्र सौंदर्यीकरण किया जाए। इस अवसर पर जमुना पंडाग्रे लता कनाठे, वंदना काले, कल्पना चढ़ोकर, सिद्धलता महाले, सोनु धोटे, मनीषा कनाठे, प्रवीणा कुबडे, सोनाली वागद्रे, मोनिका धोटे, दीपमाला धोटे सहित समाज की महिलाएं मौजूद थे।
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment