माता मंदिर दुर्गा उत्सव समिति का हुआ गठन
सुमित मालवीय अध्यक्ष, प्रियेश भावसार सचिव बने
बैतूल। माता मंदिर समिति खंजनपुर की दुर्गा उत्सव को लेकर माता मंदिर में बैठक रमेश चन्द्र मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें प्रतिवर्षानुसार दुर्गा उत्सव धूमधाम से मनाने पर विचार विमर्श किया गया और समिति का गठन किया गया। जिसमें सुमित मालवीय को अध्यक्ष, प्रियेश भावसार सचिव, सिद्धांत मालवीय उपाध्यक्ष, गौरव मालवीय कोषाध्यक्ष, अमन सोनी सहसचिव और कार्यकारिणी सदस्यों में संतोष सोनी, योगेश सोनी, नरेन्द्र सोनी, अनिल पांडे, निक्की राठौर, कल्पेश भावसार, शिरिष मालवीय, मंटू वर्मा, भूपेन्द्र राजपूत, कीर्ति भावसार, ओमप्रकाश सोनी का मनोनयन किया गया। बैठक में विशेष रूप से नर्मदा मालवीय, विजय मालवीय, धमेन्द्र मालवीय, देवेन्द्र मालवीय, संजय भावसार, मोहित मालवीय, संदीप सोनी, मनोज मालवीय, योगेश मालवीय, रमाकांत अवस्थी सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

Comments
Post a Comment