लकड़ी के टुकड़ों से बनाया आकर्षक आर्ट पीस
बैतूल। आरडी पब्लिक स्कूल की कला शिक्षिका उमा सोनी ने अपने गुरु एवं युवा चित्रकार श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में लकड़ी में कार्विंग और कटिंग कर उसे बहुत ही आकर्षक पक्षी व स्टैंड के रूप में तैयार किया है। जो देखने में बहुत ही मनमोहक लग रहा है। उमा सोनी का कहना है कि घर में लगभग किसी ने किसी रूप में लड़कियां पड़ी रहती है जो जला दी जाती है या फेंक दी जाती है। यदि उसे जला दिया जाए तो प्रदूषण होता है और फेंक दिया जाए तो कोई उपयोग में नहीं आती। परन्तु उसमें थोड़ी सी कलाकारी की जाए तो वह बहुत ही आकर्षक व सुंदर सामग्री के रूप में परिवर्तित की जा सकती है। जिसे सजावटी सामान के रूप में उपयोग किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि भारत में लकड़ी पर कारीगरी की बहुत पुरानी परंपरा रही है परन्तु अब यह कलाकारी लुप्त होती जा रही है। यह अच्छे संकेत है कि युवा कलाकार फिर से इस दिशा में काम कर रहें हैं। उमा के इस आर्ट पीस की सभी सराहना कर रहे हैं।

Comments
Post a Comment