शस्त्र और शास्त्र एक दूसरे के पूरक

एएचपी ने किया शस्त्र पूजन



बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने राम मंदिर रामनगर में शस्त्र पूजन किया। शस्त्र पूजन मंदिर के पुरोहित पंडित प्रवीण शर्मा के द्वारा विधि विधान से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस मौके पर पंडित शर्मा ने कहा कि शस्त्र पूजन का उल्लेख हिन्दू ग्रंथों में मिलता है जो हमारी परंपरा का हिस्सा है। जिसमें हम शस्त्र और शास्त्र दोनो को समतुल्य महत्व देते हैं। जिला महासचिव मुकेश वरवड़े ने कहा कि शस्त्र की महत्ता शास्त्र के साथ ही है। यह दोनो एक दूसरे के पूरक हैं। जिला उपाध्यक्ष सोहनलाल राठौर ने कहा कि  नगर अध्यक्ष शैलेष चंदेलकर ने कहा कि हिन्दू शास्त्रों के अनुसार किसी भी देवी-देवताओं ने दमन के लिए नहीं बल्कि अमन और न्याय के लिए शस्त्र उठाए थे। इस अवसर पर सागर शेषकर, सारंग ठाकुर, छोटू पंवार, अमित शर्मा, राकेश वराठे, मानव वरखड़े सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog