पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को आगे आना होगा:डीडी उइके
महिलाओं ने पौधारोपण कर पन्नी मुक्त अभियान चलाया
बैतूल। दुर्गा वार्ड क्रमांक 3 आंगनबाड़ी परिसर में पारमिता जन सेवा समिति बैतूल, कल्याणकारी जन सेवा समिति और धरणी धरा जैविक खाद मेकाल एग्रो प्रा.लि. के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे आशा कार्यकर्ता श्रीमती ललिता सहाने ने पौधों के पोषण के बारे में जानकारी दी एवं पन्नी मुक्त कचरा मुक्त स्वच्छता अभियान महिलाओं द्वारा चलाया गया। सांसद दुर्गादास उइके द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूलमाला दीप प्रज्वलन कर पौधारोपण व रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा संकल्प लिया गया। डीडी उइके ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। इस मौके पर धरनी धरा जैविक खाद और हरियाली तीज पर महिलाओं को सुहाग का प्रतीक हरी चूडय़िां हल्दी कुमकुम तिलक लगाकर भेंट की गई।कार्यक्रम में डॉ.ब्रजेश खंडागरे ने स्वच्छता को जीवन और मानव शरीर के लिए अति आवश्यक बताया। इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिक समाज सेवी राजू मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आनंद प्रजापति, सोनू जसूजा, राहुल मिश्रा, कैलाश दवन्दे, हरपाल सिंह राजपूत, अनिल सोनी, डॉ.देवेंद्र सहाने, माखन पवार, जमाल खान एवं संजय मकोड़े, शंकर चावरिया, शिवम गोस्वामी, यशराज कुंभारे, सूर्य दीप त्रिवेदी, सचिन सोनी, सनी नागले एवं महिला समाज सेविका श्रीमती लीना ठेमस्कर, दीक्षा स्थापक, मंजू खातरकर, सरिता सोनी, मंजू पवार एवं समस्त वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा पौधारोपण किया गया।


Comments
Post a Comment