युगराज ने जिले का नाम किया रोशन

सामाजिक विज्ञान में प्राप्त किए शत प्रतिशत अंक


बैतूल। सीबीएसई के घोषित नतीजे में जिले के छात्र युगराज सिंह परिहार ने बुरहानपुर माइक्रोविजन एकेडमी से कक्षा 10वीं में 95 प्रति अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। युगराज ने सामाजिक विज्ञान में शतप्रतिशत अंक लेकर विशेष उपलब्धि हासिल की है। साथ ही युगराम को अंग्रेजी, हिन्दी, गणित व विज्ञान में विशेष योग्यता भी मिली है। युगराज का लक्ष्य आईआईटी है। रिषीराज सिंह परिहार के पुत्र युगराज की उपलब्धि पर अभिषेक किलेदार, सिवेन्द्र किलेदार, अरूण सिंह बिसेन, सुशांत सिंह दीक्षित, विवेक गौतम, सोनू शर्मा, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, योगेन्द्र सिंह परिहार, शशांक सिंह, अतुल सिंह आदि ने बधाइ दी है।  


Comments

Popular posts from this blog