साहू विभाग सहमंत्री, भारद्वाज जिला मंत्री बने
विहिप ने जारी की हेल्पलाइन
बैतूल। अशोक नगर में विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय प्रांत बैठक केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी, क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा, प्रांत संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव, प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुई। विभाग मंत्री प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभाग सहमंत्री महेन्द्र साहू, जिला मंत्री मुलताई सुनील भारद्वाज, जिला मंत्री हरदा मनीष शर्मा को दायित्व सौंपे गए। इस अवसर पर संगठन द्वारा हिन्दु समाज की रक्षा के लिए हेल्प लाईन नंबर 7566875560 जारी किया गया। बैठक में जिले से विभाग संयोजक कृष्णकांत गावंडे, विभाग धर्माचार्य प्रमुख रूपेश यादव, विभाग गौरक्षा प्रमुख तरूण साहू, जिला सहमंत्री विशाल भौरासे प्रमुख रूप से मौजूद थे। इनकी नियुक्ति पर संगठन के पदधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Comments
Post a Comment