तंदरूस्त बैल जोड़ी, सजावट सहित ढेरों मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

सार्वजनिक पोला उत्सव आज


बैतूल। स्व.रतनलाल साहू की स्मृति में सार्वजनिक 105वां सार्वजनिक पोला उत्सव प्राथमिक शाला मस्जिद के पास गंज बैतूल में आज 27 शनिवार शाम को धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति के ओमप्रकाश साहू व किशोर साहू ने बताया कि उत्सव में प्रतिवर्षानुसार झांकी और आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। नरेश चन्द्र साहू व संदीप साहू ने बताया कि पोला उत्सव में आने वाली सबसे अच्छी बैल जोड़ी पर इनाम रखा गया है। एक ट्राफी तन्दुरूस्त जोड़ी पर और एक ट्राफी अच्छी सजावट पर और सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा संस्कृति को बढावा देने के उद्देश्य से विशेष सहयोगी धरनीधरा जैविक खाद मैकल एग्रो के द्वारा विजेता प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार दिए जाएगें। सहयोगी समिति व्यापारी संघ, टेंट एसोसिएशन एवं कोल्हे परिवार ने सभी से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।


Comments

Popular posts from this blog