सृष्टि को अभी नहीं बचा पाए तो कभी नहीं बचा पाओगे
किड जी का वार्षिकोत्सव संपन्न
बैतूल। किड जी स्कूल का वार्षिकोत्वक ‘सृष्टि’ खुशबु लॉन में मानव अधिकार एंटी करप्शन ब्युरो की प्रदेश सचिव एवं उम्मीद की किरण अभियान की संयोजक नीलम वागदे्र के आतिथ्य में और प्राचार्य श्रीमती मंजुला पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर श्रीमती पाठक ने बताया कि सृष्टि थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को यह समझाना था की सृष्टि ईश्वर की रचना है और इसे अभी ही बचाओ नहीं तो कभी नहीं बचा पाओगे। नीलम वागदे्र ने कहा कि बच्चों के दिमाग में जो भी डाल दिया जाता है वह उसे जिंदगी भर नहीं भूलते हैं ऐसे में इस कार्यक्रम के माध्यम से मनोरंजन के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का जो प्रयास किया गया है वह निश्चित ही सरहानीय है और ऐसे ही कार्यक्रम उन मन-मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ देते हैं। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने स्वच्छता अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आर्कषक प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों पर उन्होने तालियां बटोरी और दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालन समन्वयक खुशबू सतीजा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, पालकगण सहित शाला प्रबंधन मौजूद था। 

Comments

Popular posts from this blog