समाज के युवा जनकल्याकारी कार्य के लिए आगे आएं: निलय डागा
यादव समाज का नववर्ष मिलन कार्यक्रम संपन्न
बैतूल। यादव समाज की बजरंग मंदिर समिति का नववर्ष मिलन समारोह बैतूल विधायक निलय डागा के आतिथ्य में और समिति अध्यक्ष समिति सुनील यादव की अध्यक्षता में बजंरग मंदिर कृष्णपुरा वार्ड टिकारी में संपन्न हुआ। इस मौके पर निलय डागा ने कहा कि यादव समाज गौ माता की सेवा के लिए जाना जाता है और गौमाता भारत की लाईफ लाईन है। श्री डागा ने कहा कि यादव समाज के युवा समाज हित में आगे आएं और जनकल्याणकारी कार्य जैसे पर्यावरण और जल संरक्षण को भी महत्व दें। कार्यक्रम के अंत में विधायक निलय डागा के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज यादव ने व आभार गोपाल यादव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डैनी भावसार, राकेश शर्मा, उषभ गोठी, बब्बा राठौर, मोनू बढोनिया, संतोष दीवान सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु मौजूद थे।

Comments
Post a Comment