विशाल हिन्दू वाहिनी ने मनाई सार्थक दीपावलीे
गरीबों को कपड़े किए वितरित

बैतूल। विशाल हिन्दु वाहिनी संगठन द्वारा मातोश्री वृद्धा आश्रम में बूजुर्गो को फल, मिष्ठान वितरित कर एवं ओझाढाना में गरीबों को कपड़े वितरित कर सार्थक दीपावली मनाई। इस मौके पर संगठन की जिला अध्यक्ष कल्पना तरूडकर ने बताया कि खुशीयां बांटने से दुगनी होती है और खासकर मातोश्री में बुजुर्गो का आर्शीवाद और कपड़े मिलने पर बच्चों की मुस्कान अमूल्य है। नीलम वागद्रे ने कहा कि हिंदू परंपरा वसुधैव कुटुम्बकम की रही है जिसमें हमारा विश्वास है कि सारी धरती के प्राणी अपना परिवार है। इस अवसर पर अनिता तरूडकर, कंचन वागद्रे, दिव्यांशु तरूडकर,तेजस वागद्रे, हिमांशु वागद्रे, लालू पवार,लक्ष्य परिहार, तोषी वागद्रे सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog