आज से रूक जाएंगे ट्रकों के पहिए
आज से ट्रक ऑपरेटर एवं ट्रांसपोर्ट अनिश्चित कालीन हड़ताल पर
बैतूल ट्रक एडं ट्रांसपोर्ट यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

बैतूल। बैतूल ट्रक एडं ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा समस्त मप्र के ट्रक ऑपरेटर एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के द्वारा आज शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना और ज्ञापन दिया। इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष शैलेन्द्र राठौर और सचिव स्वप्निल चिंटू गौर ने बताया कि विगत दिनो ट्रांसपोर्ट संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ से भेंट की और ट्रक मालिकों की समस्याओं से उनको अवगत कराया। जिस पर उन्होंने कमलनाथ ने कहा कि हमें मप्र के बाढ़ पीडि़त किसानों को मुआवजा एवं राहत देने के लिए रिवेन्यु की जरूरत है। संघ द्वारा 28000 किलो तक की गाडिय़ों का लाइफटाइम टैक्स खत्म कर पुराना क्वार्टर टेक्स चालु करने एवं डीजल, पेट्रोल से 5 प्रतिशत वेट टैक्स कम करने का नवेदन किया मगर उन्होने हमारी यह मांग भी ठुकरा दी। श्री गौर ने कहा कि प्रदेश सरकार का रवैय्या असहयोग का रहा है इसलिए अब मजबूरीवश प्रांतीय आव्हान पर ट्रक और ट्रांस्पोर्टस 5 अक्टुबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगे। ज्ञापन सौंपते समय उपाध्यक्ष राजा अली, कोषाध्यक्ष मुनावर भाई, सदस्य सूरज दुबे, दीनू पंवार, मनोज तलेड़ा, दिनेश राठौर, बंटी राठौर, राजु मालवीय, राम माहेश्वरी, श्याम सोनी, कमल सैनानी, जसविंदर सिंग, अख्तर भाई, गुड्डु, कमलेश गंगारे, आशीष पंवार, मोनू राठौर, आकाश राठौर, आकाश तलेड़ा, विनायक कुमार, छोटू पाठक, पप्पू पाठक, श्याम सोनी, विजय साहू आदि मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog