युवाओं ने मनाई वृद्धाश्रम में दीवाली
फोटो-युवा हिन्दू समाज न्यूज़




बैतूल। दीपावली के उपलक्ष्य में युवा हिन्दू समाज के युवाओं द्वारा मातोश्री वृद्धाश्रम उड़दन में बुजुर्गो को मिष्ठान और फल वितरण कर दीवाली मनाई। इस मौके पर निक्की राजपूत एवं बिट्टु ठाकुर ने बताया कि बुजुर्गो के आर्शीवाद बिना दीपावली अधूरी है और यहां जो रह रहें हैं उनके साथ दीपावली मनाने में आनंद दुगना हो गया। कार्यक्रम के अंत में कमलेश तिवारी को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर यश ठाकुर, श्रयांस चौहान, शिवा पाटनकर, रितिक नागले, पलक सिसोदिया, पवन यादव, लक्की यादव, शुभम बामने, मोहित यादव, संकेत ठाकुर, बालवीर बिसंदरे, गोलू बामने, निक्की नामदेव, सागर सोनी, आदि मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog